फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नयना देवी मंदिर में एसडीएम से दुर्व्यवहार का मामला, सामाजिक संगठनों ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
उपायुक्त को ज्ञापन देते संयुक्त संघर्ष मोर्चा के सदस्य। स्रोत: मोर्चा
विज्ञापन
उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी मंदिर के न्यास अध्यक्ष एवं एसडीएम स्वारघाट के साथ कथित अभद्र व्यवहार और जातिगत टिप्पणी के मामले को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। वीरवार को संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले बैठक हुई। बैठक के बाद प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त राहुल कुमार के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार कर्म सिंह ने की। इसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों और सभाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रतिनिधियों ने 11 सितंबर को मंदिर में एसडीएम के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। जिला कबीर पंथी समाज सुधार सभा के अध्यक्ष विजय कालिया ने कहा कि एसडीएम एवं मंदिर न्यास अध्यक्ष प्रशासनिक निरीक्षण के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ पुजारी की ओर से कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि संयुक्त संघर्ष मोर्चा इस घटना की निंदा करता है। कालिया ने कहा कि मंदिर में सभी लोगों के साथ समान व्यवहार होना चाहिए और किसी भी प्रकार के भेदभाव को स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि यदि मामले में शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो संयुक्त संघर्ष मोर्चा से जुड़े संगठन सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। वहीं सीता राम नेगी ने राष्ट्रपति से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें