फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: चंदन के पेड़ों पर चोरों ने चलाई आरी, एक काटा, दो अधूरे छोड़े

विज्ञापन
चंगर सेक्टर में कटा चंदन का पेड़। संवाद
विज्ञापन
चंगर सेक्टर में रात के अंधेरे में वारदात, कटे पेड़ ले जाने में नाकाम रहे आरोपी
विज्ञापन

विभाग की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की छानबीन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के चंगर सेक्टर में चोरों ने रात के अंधेरे में चंदन के पेड़ों पर आरी चला दी। आरोपियों ने एक पेड़ को पूरी तरह काट दिया, जबकि दो अन्य पेड़ों को आधा काटकर छोड़ दिया। हालांकि, कटे हुए पेड़ों को मौके से ले जाने में सफल नहीं हो सके। सुबह लोगों की नजर पेड़ों पर पड़ी तो उन्होंने वन विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अज्ञात लोगों ने रात के समय पेड़ों को काटने की कोशिश की। एक पेड़ पूरी तरह काट दिया गया था, जबकि दो अन्य पेड़ों को बीच से काटकर छोड़ दिया गया। शहर और आसपास के क्षेत्रों में पहले भी चंदन के पेड़ काटने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही ऐसी वारदातों से वन विभाग की चिंता बढ़ गई है। चंदन की लकड़ी की कीमत अधिक होने के कारण इसके पीछे तस्करों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी चंदन के पेड़ों की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है। शहर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। वन विभाग और पुलिस आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं। फुटेज के जरिये रात के समय की संदिग्ध गतिविधियों और आरोपियों के बारे में सुराग जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। डीएफओ चमन ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। आरोपियों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी दनोह गांव में चंदन तस्करों ने की थी वारदात
चंदन के पेड़ों की चोरी का यह पहला मामला नहीं है। इसी साल 11 फरवरी की रात अज्ञात तस्कर शहर के साथ लगते दनोह गांव की निजी भूमि से 11 चंदन के पेड़ काटकर ले गए थे। सुबह वारदात का पता चलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। घटनास्थल पर कुछ अन्य पेड़ों पर पहले से मार्किंग भी मिली थी, जिससे तस्करों की ओर से क्षेत्र की रेकी किए जाने की आशंका जताई गई थी। इसके दो दिन बाद 13 फरवरी की तड़के भी तस्करों ने दोबारा एक चंदन के पेड़ को निशाना बनाया था। ग्रामीणों के शोर मचाने पर आरोपी पेड़ को मौके पर छोड़कर फरार हो गए थे। इसके अलावा पिछले साल बिलासपुर कॉलेज परिसर के साथ भी चंदन के पेड़ कटे थे। लगातार घटनाओं के बाद ग्रामीणों ने पुलिस से रात के समय नियमित गश्त बढ़ाने और क्षेत्र में विशेष निगरानी की मांग की थी।

चंगर सेक्टर में कटा चंदन का पेड़। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें