फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सीसीटीएनएस में बिलासपुर पुलिस ने प्रदेश में प्राप्त किया दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
- पहली तिमाही में पुलिस ने सिस्टम का किया बेहतर इस्तेमाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रोजेक्ट क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) का जिले की पुलिस ने बेहतर इस्तेमाल किया है। पुलिस मुख्यालय की ओर साल की पहली तिमाही की जारी की गई सूची में जिले की पुलिस ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। बिलासपुर को 33.33 अंक दिए गए हैं। बिलासपुर से ऊपर 34.03 अंक लेकर बद्दी पुलिस है।
विज्ञापन

इस उपलब्धि को प्राप्त करने में प्रोजेक्ट के जिला प्रभारी डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान और जिले के सभी थानों के सीसीटीएनएस ऑपरेटर की सराहनीय भूमिका रही। डीएसपी मदन धीमान ने बताया कि परियोजना का उद्देश्य सभी स्तरों पर और विशेष रूप से पुलिस थाना स्तर पर पुलिसिंग की दक्षता और प्रभावशीलता को बढ़ाने के लिए एक व्यापक और एकीकृत ई-सिस्टम तैयार करना है। साल 2009 में सीसीटीएनएस परियोजना का कार्यान्वयन शुरू किया गया था। इसके अंतर्गत प्रदेश के सभी पुलिस थाना और वरिष्ठ पुलिस कार्यालयों को कम्प्यूटराइज्ड कर देशभर के राज्यों, पुलिस थाना, जिला पुलिस कार्यालयों, राज्य मुख्यालय, राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो को जोड़ा गया है। इससे सभी पुलिस अफसर एक दूसरे से जुड़कर आपराधिक गतिविधियों की सूचनाओं का आदान-प्रदान कर प्रभावी भूमिका निभाते हैं। सीसीटीएनएस का डाटा दैनिक आधार पर राष्ट्रीय डेटाबेस के साथ एकीकरण के लिए राष्ट्रीय डाटा सेंटर के साथ भी साझा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें