बिलासपुर। बरमाणा थाना के अंतर्गत भोजपुर गांव में पैसों का लालच देकर वोट मांगने का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने मामले की शिकायत थाना में दर्ज करवाई है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
शिकायत में अशोक कुमार, निवासी गांव सुराहड़, डाकघर सुई सुराहड़, जिला बिलासपुर ने बताया है कि शनिवार रात को गांव भोजपुर में गांव का ही एक व्यक्ति लोगों को 1,500 रुपये का लालच देकर किसी एक पार्टी को वोट देने की अपील कर रहा था। उस व्यक्ति ने लोगों को गुमराह करने के लिए झुठे फार्म भी भरे हैं। इससे चुनाव का महौल खराब हो रहा है और यह चुनाव अचार संहिता का उल्लंघन भी है। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि छानबीन की जा रही है।