दलदल में फंसी महिला को रेस्क्यू करते हुए।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लुहणू घाट के समीप उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक महिला गोबिंदसागर झील में मछलियों को आटा डालने के दौरान अनजाने में दलदली क्षेत्र में फंस गई। महिला को दलदल की गहराई का अंदाजा नहीं हुआ और देखते ही देखते वह उसमें धंसने लगी।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय बोट चालक तुरंत मौके पर पहुंचे। बोट चालकों में विजय चंद और ओमप्रकाश के साथ होमगार्ड के जवान कुलदीप व अन्य कर्मियों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेल निर्माण कार्य में लगी क्रेन की भी मदद ली गई। स्थानीय बोट चालकों को इस क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और दलदल के खतरनाक हिस्सों की अच्छी जानकारी होने के कारण उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाई। विशेष बात यह रही कि ये सभी बोट चालक दरिया के पार के रहने वाले हैं और उन्हें दलदल के कम-ज्यादा प्रभाव वाले क्षेत्रों का सटीक अंदाजा है।