फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को स्कूल में पढ़ाया जाएगा सड़क सुरक्षा का पाठ

विज्ञापन
बिलासपुर के घुमारवीं में आयोजित सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि राजेंद्र गर्ग। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। अब स्कूलों में सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया जाएगा। यातायात नियमों के प्रति छात्रों को जागरूक करने के लिए उनकी किताबों में एक अध्याय सड़क सुरक्षा पर भी होगा। मंत्री राजेंद्र गर्ग हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष और शिक्षा मंत्री को अध्याय जोड़ने की अपील करेंगे।
विज्ञापन

बिलासपुर के घुमारवीं में आयोजित सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्यातिथि पहुंचे खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कार्यक्रम में आए पंचायत प्रधानों, बीडीसी सदस्यों व स्थानीय जनता को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने व यातायात के नियमों का पालन करने के लिए शपथ दिलवाई। दोपहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट पहनने, गाड़ी चलाते वक्त सीट बेल्ट पहनने व ड्रिंक एंड ड्राइव न करने की अपील भी की। वहीं कार्यक्रम के दौरान आरटीओ द्वारा सड़क सुरक्षा पर एक अध्याय स्कूली छात्रों को लगाने की अपील की। इस पर मंत्री राजेंद्र गर्ग ने जल्द शिक्षा मंत्री व स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष से बात कर अध्याय को जोड़ने की बात कही।
सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के दौरान नाट्य मंडली द्वारा जागरूकता गीत व नाटक भी पेश किया। इस मौके पर नगर परिषद के पार्षदों, पंचायत प्रतिनिधि व बीडीसी और जिला परिषद सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें