फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 साल से सेवाएं दे रहे डिप्लोमा होल्डरों को नहीं दी पदोन्नति

विज्ञापन
बिलासपुर में जेई एसोसिएशन के सदस्य प्रेस वार्ता के दौरान। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। प्रदेश कनिष्ठ अभियंता संघ ने लोनिवि के प्रशासनिक अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाया है। संघ का कहना है कि कनिष्ठ अभियंता पिछले 32 सालों से विभाग में सेवाएं दे रहे हैं लेकिन उन्हें पदोन्नत नहीं किया गया। सरकार ने पदोन्नति की फाइलें भी तैयार करवाई हैं लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने इन पर कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे कि कनिष्ठ अभियंताओं को अनदेखी का शिकार होना पड़ रहा है। संघ ने चेतावनी दी कि अगर 10 दिन के अंदर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो काले बिल्ले बांधकर, फोन बंद कर विरोध-प्रदर्शन प्रदेश स्तर पर शुरू करेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश कनिष्ठ अभियंता संघ के मुख्य सलाहकार सीता राम ने कहा कि लोक निर्माण विभाग की विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। फिर भी सरकार विभाग के कर्मचारियों से सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि कई कर्मचारी पिछले 32 सालों से पदोन्नति की राह देख रहे हैं। वहीं कई कर्मचारी ऐसे हैं जो प्रमोशन के बिना ही सेवानिवृत्त हो गए हैं। इस मामले में कनिष्ठ अभियंता संघ ने मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की और मुख्यमंत्री ने भी मांगों को प्राथमिकता से पूरा करने का आश्वासन दिया था परंतु उसके बाद भी कर्मचारियों की फाइलें अटकी हुई हैं।
उन्होंने कहा कि विभाग में सहायक अभियंता के 30 पद खाली हैं, जिसमें कनिष्ठ अभियंता को 30 प्रतिशत का कोटा दिया जाता है परंतु सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी कनिष्ठ अभियंताओं की फाइल को रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा 2018 में कनिष्ठ अभियंता के पद पर तैनात हुए ग्रेजुएट इंजीनियरों को प्रमोशन दे दी परंतु डिप्लोमा होल्डर कनिष्ठ अभियंता जो 32 सालों से विभाग में सेवाएं दे रहे हैं, उनको दरकिनार किया जा रहा है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग में कनिष्ठ अभियंता के 1091 पद हैं लेकिन इन पदों के हिसाब से उन्हें एसडीओ, अधिशासी अभियंता व एसई पर पदोन्नति नहीं दी जा रही है। जिससे इस वर्ग में भारी रोष व्याप्त है। उ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें