फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: फोरलेन पर 20.30 ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज

Fri, 20 Mar 2026 04:13 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में पुलिस ने 20.30 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले का रहने वाला है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर जिला पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस थाना सदर की टीम ने एक व्यक्ति को 20.30 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच जारी है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान जबली चौक के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान वाहनों की जांच की जा रही थी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि फोरलेन के रास्ते एक कार में बड़ी मात्रा में हेरोइन लाई जा रही है।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने फोरलेन पहुंच कर नाकाबंदी की और वाहनों की जांच शुरू की। तभी कीरतपुर की ओर से आ रही एक कार को जांच के लिए रोका गया। कार में एक व्यक्ति सवार था। पुलिस को देख व्यक्ति घबरा गया। शक होने पर पुलिस ने कार की तलाशी ली। इस दौरान डैशबोर्ड से एक प्लास्टिक का लिफाफा बरामद हुआ, जिसके अंदर से 20.30 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी की पहचान सीता राम निवासी गांव छपरोल तहसील बल्ह जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें