फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के गांव में गंदगी पर डीसी तल्ख

Thu, 25 Feb 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की गोद ली देवली पंचायत में फैली गंदगी पर उपायुक्त मानसी सहाय ठाकुर नाराजगी जताई हैं।
विज्ञापन


उन्होंने गांव में फैली गंदगी को लेकर प्रशासन ने पंचायत प्रतिनिधियों को अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि साफ-सफाई हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

लिहाजा, पंचायत के लोग इसमें सहयोग करें। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि गंदगी फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। वह अस्वच्छता पर इतनी नाराज हुई कि चमलोग उनके आगमन पर आयोजित चाय पान के लिए भी नहीं रुकीं।
विज्ञापन


डीआरडीए के परियोजना अधिकारी सुभाष गौतम ने बताया कि उपायुक्त मानसी सहाय ठाकुर ने वीरवार को देवली पंचायत का दौरा किया। उन्होंने देवली, चमलोग और घागस में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान लोनिवि के अधिशासी अभियंता वीएन पराशर, बीडीओ जय सिंह ठाकुर के अलावा डीपीओ आईसीडीएस मौजूद रहे।

उन्होंने बताया कि देवली और चमलोग में जगह-जगह फैली गंदगी पर उपायुक्त ने गहरी चिंता प्रकट की। उन्होंने लोगों से अपील की कि आसपास के वातावरण को शुद्ध एवं स्वच्छ बनाना उनका कर्तव्य होना चाहिए ताकि गंदगी से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके।

 इस दौरान ग्रामीणों की ओर से रखे गए चाय पान के लिए भी डीसी नहीं रुकीं। उन्होंने कहा कि जब यहां स्वच्छ वातावरण होगा तभी वह चायपान करने आएंगी।

उन्होंने दयोली में 10 लाख से निर्माणाधीन प्ले ग्राउंड, अली खड्ड पर लगभग अठारह लाख से बनने वालेपुल, घागस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सात लाख से बनने वाले ग्राउंड ओर अन्य विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण किया। डीसी ने प्राईमरी स्कूल चमलोग और घागस स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों का लर्निंग लेवल भी जांच।

उन्होंने स्कूल के बच्चों की प्रशंसा की। सुभाष गौतम के अनुसार चमलोग आंगनबाड़ी केंद्र में जल्द ही शौचालय निर्माण के लिए उपायुक्त ने निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सांसद निधि के तहत अभी तक जेपी नड्डा द्वारा देवली के विकास के लिए एक करोड़ की राशि जारी की जा चुकी है।  जबकि जिला प्रशासन भी विभिन्न विभागों के स्रोतों से देवली गांव के विकास पर राशि खर्च कर रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें