फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में वन एवं मत्स्य मंत्री ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Wed, 27 Jan 2016 07:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) के प्रांगण में हर्षोल्लास से मनाया। समारोह में वन एवं मत्स्य मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मुख्यातिथि ने पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड की टुकड़ियों के मार्च पास्ट की सलामी ली।
विज्ञापन


इससे पहले ठाकुर सिंह भरमौरी ने चंगर स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

लोगों को संबोधित करते हुए वन मंत्री ने कहा कि वीरभूमि बिलासपुर से ऐसे महान शूरवीर पैदा हुए। जिन्होंने देश की एकता और अखंडता व रक्षा के लिए शहादत दी।

आज भी बिलासपुर के बहादुर भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों में कार्यरत देश की सुरक्षा में अपना योगदान दे रहे हैं। वन एवं मत्स्य मंत्री ने कहा कि बिलासपुर में इस वित्त वर्ष के दौरान 381.1652 हेक्टेयर भूमि पर पौधरोपण लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं।
विज्ञापन


इस पर एक करोड़ 77 लाख 33 हजार 800 रुपये खर्च किए जाएंगे। वन मंडल में वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान बीबीएमबी कैट प्लान पर 61 करोड़ रुपये की योजना तैयार करके संबंधित विभाग को स्वीकृति के लिए भेजी गई है। प्रदेश में निरंतर बढ़ते मछली उत्पादन के कारण गोबिंद सागर और पौंग जलाशय को राष्ट्रीय स्तर पर मत्स्य प्रबंधन के लिए सबसे उत्तम आंका गया है।

सिथेंटिक ट्रैक को सीएम ने स्वीकृत किए साढ़े पांच करोड़
वन मंत्री ने कहा कि बिलासपुर में खेल गतिविधियों को बढ़ाने के लिए लुहणू कहलूर कॉम्पलैक्स में सिंथेटिक ट्रैक के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने दोबारा साढ़े पांच करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर दी है।

इसका निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस मौके पर बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति अध्यक्ष रामलाल ठाकुर, सीपीएस (वन) राजेश धर्माणी, सदर विधायक बंबर ठाकुर, झंडूता विधायक रिखीराम कौंडल, श्री नयना देवी के विधायक रणधीर शर्मा, उपायुक्त मानसी सहाय ठाकुर, पुलिस अधीक्षक बलवीर ठाकुर, पूर्व विधायक बाबूराम गौतम, तिलक राज, डा. बीरूराम किशोर सहित स्वतंत्रता सैनानियों, भूतपूर्व सैनिकों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी समारोह में भाग लिया।

इन्हें मिला सम्मान
इस अवसर पर मुख्यातिथि ने टीहरा टनल में फंसे दो मजदूरों को बाहर निकालने के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी संगठनों और स्यवंसेवियों को सम्मानित किया।

इनमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनमोहन सिंह, सहायक आयुक्त (एलएंडआर) शशिपाल शर्मा, उपनिरीक्षक कर्म सिंह व अशोक चौहान , डीएसपी घुमारवीं अंजनी जस्वाल, चिकित्सक डा. अरविंद चोपड़ा, एमपीडब्ल्यू सुरेंद्र कुमार, उप अग्निशमन अधिकारी भूपेंद्र पाल डोगरा और राम गोपाल ठाकुर, रामदास, श्रवण कुमार, कंपनी कमांडर गृह रक्षा संजय कुमार, प्लाटून कमांडर प्रीतम,  बलजीत, गृह रक्षक अनिल कुमार, चालक प्रेम चंद और कृष्ण देव को सम्मानित किया गया। जबकि उत्कृष्ट कार्यों के लिए रामदास अनुदेशक ड्राइवर कम मैकेनिक अशोक कुमार और अभिनव ठाकुर को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें