भोपाल (मध्य प्रदेश) में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की लोकनृत्य प्रतियोगिता में देश भर के कलाकार बिलासपुर की लोक संस्कृति से रूबरू होंगे।
आगामी 18 से 20 दिसंबर तक होने वाली प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ प्राथमिक पाठशाला (कन्या) बिलासपुर की 15 छात्राएं भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में छात्राएं प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए बिलासपुर का लोकनृत्य नृत्य पेश करेंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए स्कूल को उच्च शिक्षा निदेशक हिमाचल प्रदेश की ओर से अनुमति पत्र मिल चुका है।
इसकी पुष्टि करते हुए स्कूल की प्रधानाचार्य महिला लखनपाल ने बताया कि भोपाल के गौतम नगर में होने वाली इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए स्कूल की 15 छात्राएं संगीत प्रवक्ता नरेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में तैयारियां कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेना स्कूल के लिए गर्व की बात है। उन्होंने इसके लिए स्कूल के अध्यापकों, छात्राओं और उनके अभिभावकों को बधाई दी है।