फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: हस्ताक्षर करवाकर दोस्तों ने ले लिया 15 लाख का फर्जी ऋण, वसूली का आया नोटिस

Sat, 24 Dec 2022 02:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झंडूता (बिलासपुर)

सार

धीरज के दोस्तों ने सितंबर 2015 में जाली ऋण खाता खोल कर 15 लाख रुपये निकाल लिए। इस ऋण का पता वर्ष 2020 में चला, जब उसे केसीसी बैंक से 15 लाख रुपये के ऋण वसूली के लिए नोटिस आया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस थाना झंडूता में कोर्ट के माध्यम से जाली ऋण मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। झंडूता थाना के गांव जेठवीं के धीरज कुमार ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कर मामले को उजागर किया है।

विज्ञापन


धीरज कुमार ने राजेश कुमार और सुरेंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दायर करवाया है। शिकायतकर्ता ने कहा कि दोनों उसके दोस्त थे। दोनों ने कहा कि वे उसे जिला ऊना में केसीसी बैंक शाखा लठियानी से कम ब्याज दर पर गृह ऋण उपलब्ध करवा सकते हैं।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उन्होंने दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवा लिए और कहा कि जब ऋण स्वीकृत हो जाएगा तो आपको बता देंगे। इस ऋण का पता वर्ष 2020 में चला, जब उसे केसीसी बैंक शाखा लठियानी से पंद्रह लाख रुपये के ऋण वसूली के लिए नोटिस आया।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने आरटीआई के माध्यम से पूरे मामले की जानकारी जुटाई और पता चला कि उसके दोस्तों ने सितंबर 2015 में जाली ऋण खाता खोल कर 15 लाख रुपये निकाले हैं। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें