फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: आपदा से निपटने के लिए प्रशासन ने किए पुख्ता प्रबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
झंढूता के एसडीएम ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश
विज्ञापन

नदी-नालों के समीप रह रहे लोगों को सतर्क रहने क दिन निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। बरसात को लेकर झंडूता में प्रशासन ने आपदा से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं, ताकि समय रहते आपदा से निपटा जा सके। झंडूता के एसडीएम योग राज धीमान ने बताया कि प्रशासन बीते साल की भयंकर तबाही से सतर्क है। उन्होंने बताया कि उपमंडल स्तर के सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को बरसात के मौसम में आपदा से निपटने के सही दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। ताकि क्षेत्र में कोई भी आपदा आए इसके लिए कोई भी अधिकारी और कर्मचारी कहीं से भी कोई कोताही न बरतें। उन्होंने कहा कि झंडूता उपमंडल के अधिकतर हिस्से तीनों ओर से गोबिंद सागर झील और सीर, शुक्र और सरयाहली खड्ड सहित नदी नालों से घिरे हुए हैं। कई इलाके दुर्गम है ऐसे में प्रशासन सभी जगहों पर निगरानी रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारी बारिश का खतरा कभी भी बढ़ सकता है ऐसे में जो लोग सीर खड्डों या नदी नालों के नजदीक रहते हैं या तो वह हर समय पानी का जलस्तर बढ़ने से पहले सतर्क रहें अन्यथा वह सुरक्षित जगहों पर चलें जाएं। उन्होंने पहाड़ियों के नजदीक रहने वाले लोगों सलाह दी है कि है पेड़ गिरने वाली जगह से दूर रहें। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों, समाज सेवी संस्थाओं और आम लोगों से आपदा के समय प्रभावित लोगों की सहायता करने की अपील की है।
विज्ञापन


इनसेट
मांडवा पुल की पहाड़ी से रहे सतर्क
उन्होंने मांडवा पुल की करीब एक किलोमीटर की पहाड़ी से गिरने वाले पत्थरों ल्हासे से लोगों को सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने बताया कि यह मार्ग भारी बारिश से खतरे की जद में आ जाता है। प्रशासन की इस सड़क मार्ग पर हर समय निगरानी रहती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कहीं भी कोई आपदा आए तो कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर 01978 272122 पर 24 घंटे सेवाएं उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें