फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: 10.75 ग्राम चिट्टा के साथ एक युवक गिरफ्तार

Sat, 08 Jun 2024 06:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में दर्ज है एनडीपीएस के मामले
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला पुलिस की विशेष टीम ने स्वाहण क्षेत्र में एक युवक को 10.75 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक क्षेत्र का मुख्य सरगना है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से एनडीपीएस के मामले दर्ज हैं। मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला पुलिस की विशेष टीम गरामोड़ा से कैंची मोड़ की ओर गश्त कर रही थी। इस दौरान वाहनों की जांच भी की जा रही थी। इस दौरान जब पुलिस की टीम करमाला रेन शेल्टर के पास पहुंची तो वहां पर एक युवक बैठा हुआ था। पुलिस को देखकर युवकों का घबरा गया। इस पर पुलिस ने युवक से पूछताछ की। संतोषजनक जवाब न मिलने पर पुलिस ने युवक की तलाशी ली, जिसके बाद युवक से 10.75 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी की पहचान लोकेंद्र ठाकुर उर्फ लकी (28) गांव धरा डाकघर स्वाहण जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ स्वारघाट थाना में मामला दर्ज किया गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें