फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अस्पताल में बनेगा वेटिंग एरिया लगेंगे अतिरिक्त बेंच और पंखे

Mon, 29 Jul 2024 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर के औचक निरीक्षण के दौरान लोगों से बातचीत करते मंत्री राजेश धर्माणी।
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बिलासपुर अस्पताल का निरीक्षण कर दिए आदेश
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर और सामान्य ओपीडी में मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं भी जांची

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने सोमवार को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मातृ एवं शिशु अस्पताल भवन, ट्रॉमा सेंटर और सामान्य ओपीडी में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जांच की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को मातृ एवं शिशु अस्पताल भवन के बाहर वेटिंग एरिया का निर्माण करने के निर्देश दिए। दो दिन के भीतर वेटिंग एरिया के निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार करने को कहा। उन्होंने उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक को वेटिंग एरिया के निर्माण के लिए हर संभव सहायता देने को भी लिए कहा। इसके अलावा मंत्री ने अधिकारियों को अस्पताल में बेंच और पंखे लगाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल के मातृ एवं शिशु अस्पताल में महिलाओं को बैठने के लिए उचित व्यवस्था न होने और अस्पताल में शौचालय के बंद होने की शिकायतें मिल रही थीं। मातृ एवं शिशु अस्पताल भवन के धरातल में गायनी और शिशु रोग विशेषज्ञ ओपीडी हैं। दोनों ओपीडी में एक दिन में 300 से ज्यादा मरीजों का इलाज किया जा रहा है, जिसके चलते मरीज और परिजनों को बैठने की पर्याप्त सुविधा नहीं मिल रही है। उन्होंने मौके पर बिलासपुर के चिकित्सा अधीक्षक और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को इस भवन में अतिरिक्त बेंच लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बिलासपुर के उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रवीण कुमार, चिकित्सा अधीक्षक एके सिंह सहित विभिन्न विभागों के विभाग अध्यक्ष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
बंद पड़े शौचालय भी होंगे सुचारु
ट्रॉमा सेंटर में बंद पड़े शौचालय को जल्द सुचारु करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को खराब पड़े शौचालय की शीघ्र मरम्मत करने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत की। इलाज के दौरान क्षेत्रीय अस्पताल में पेश आ रही विभिन्न समस्याओं के बारे में जाना।

क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर के औचक निरीक्षण के दौरान लोगों से बातचीत करते मंत्री राजेश धर्माणी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें