जिले के कॉलेजों में चयनित विद्यार्थी 31 तक करवा सकेंगे फीस
काउंसलिंग के साथ लाने होंगे मूल दस्तावेज
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में पीजी कक्षाओं के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। दाखिले के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया 25 जुलाई को खत्म हो गई। महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने बताया कि 29 जुलाई को सभी विषयों के प्रथम सेमेस्टर के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया सुबह 10:00 बजे से शुरू हो जाएगी, जिसमें आवेदक का आना अनिवार्य है। काउंसलिंग के लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन भरे हुए फॉर्म की हार्ड कॉपी, सभी मूल दस्तावेज और उनकी एक-एक कॉपी साथ में लाना अनिवार्य है। इसके जिन विद्यार्थी ने सामान्य वर्ग के अलावा दूसरी श्रेणियों में फॉर्म भरे हैं उन्हें जाति प्रमाण पत्र लान आवश्यक है। चयनित विद्यार्थियों को 29 जुलाई से 31 जुलाई तक फीस जमा करवानी होगी। इकसे बाद कॉलेज में एक अगस्त से नियमित कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि पीजीडीसीए विषय के लिए सब्सिडाइज्ड और नॉन सब्सिडाइज्ड की संख्या 20-20
सीटें
रखी गई हैं। इसके अलावा अन्य सभी विषयों में सीटों की संख्या 30 रखी गई है। सभी विषयों में 10 प्रतिशत सीट ईडब्ल्यूएस और एक सीट सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए सुरक्षित रखी गई है।
बिलासपुर कॉलेज में 475 ने किया आवेदन
कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज में 475 विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया हैं, जिसमें एमए अंग्रेजी में 13, एमए अर्थशास्त्र में 9, एमकॉम में 66, एमएससी गणित में 113, एमएससी भौतिक विज्ञान में 80, एमएससी रसायन विज्ञान में 171 और पीजीडीसीए में 23 अभ्यर्थी शामिल हैंं।