निजी कंपनी में भरे जाएंगे सिक्योरिटी गार्ड,सुपरवाइजर, एचआर के पद
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उप रोजगार कार्यालय श्री नयना देवी जी में 9 अगस्त को 37 पदों को के लिए साक्षात्कार आयोजित होंगे। निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के 30, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पांच और एचआर के 2 पद भरे जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने जानकारी देते हुए बताया साक्षात्कार सुबह 11 बजे से शुरू होंगे। उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं/12वीं, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के के लिए 12वीं/ग्रेजुएशन और एचआर के लिए ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन व एमबीए होनी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार को मासिक मानदेय 12 हजार से लेकर 25 हजार रुपये तक दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त पुरुष उम्मीदवार की न्यूनतम ऊंचाई 5 फुट 7 इंच और वजन 60 किलोग्राम होना चाहिए। महिला उम्मीदवार 5 फुट 4 इंच और वजन 48 किलोग्राम होना चाहिए। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार की आयु 20 से 36 वर्ष होनी चाहिए। पुरुष व महिला उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित 9 अगस्त को उप रोजगार कार्यालय श्री नयना देवी जी पहुंच कर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवार का रोजगार कार्यालय पर पंजीकृत होना अनिवार्य है।