फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: गाड़ी से अवैध शराब की 87 पेटियां बरामद

Sun, 14 Jul 2024 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-घुमारवीं पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस थाना घुमारवीं की टीम ने एक गाड़ी से अवैध शराब की 87 पेटियां बरामद कीं। गाड़ी चालक को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम रात के समय क्षेत्र में गश्त कर रही थी। जब पुलिस की टीम फटोह के पास पहुंची तो वहां पर पनोह-घुमारवीं लिंक सड़क पर तरोंतड़ा की तरफ से आ रही एक गाड़ी के शीशे पर एक्साइज कांट्रेक्टर लिखा हुआ था। पुलिस ने गाड़ी को रोका और चालक से गाड़ी चेक कराने के लिए कहा। तलाशी के दौरान गाड़ी के अंदर से 85 पेटी (1020 बोतल) देसी और दो पेटी (12 बोतल) अंग्रेजी शराब बरामद हुई। गाड़ी चालक इससे संबंधित कोई भी वैध लाइसेंस और परमिट पेश नहीं कर पाया। आरोपी चालक की पहचान महिंद्र सिंह निवासी गांव व डाकघर अमरपुर तहसील घुमारवीं के लिए रूप में हुई है। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें