फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नमक में रेत की शिकायत मिलने के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग ने भरे सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग को सरकारी डिपो के नमक में रेत के कण होने की मिली थी शिकायत
विज्ञापन

-सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं(बिलासपुर)। सरकारी डिपो में लोगों को दिए जा रहे नमक में रेत होने की शिकायत के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग ने सिविल सप्लाई के थोक गोदाम झंडूता में जाकर नमक के सैंपल लिए हैं। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने सैंपल सील बंद कर जांच के लिए शिमला भेज दिए हैं। लैब से रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल विभाग आने वाली रिपोर्ट का इंतजार करेगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न हो इसके लिए विभाग समय-समय पर सभी खाद्य वस्तुओं के सैंपल लेकर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाता है। विभाग मिठाइयों की गुणवत्ता की भी जांच करता है, ताकि पता चल सके कि खाद्य पदार्थ तैयार करने के लिए जो सामग्री इस्तेमाल की गई है वह खाने लायक है या नहीं।
विज्ञापन


खाद्य आपूर्ति विभाग के जिला अधिकारी विजेंद्र पठानिया ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि सहकारी डिपो में दिए जा रहे नमक में रेत के कण आ रहे हैं। जिस पर विभाग में सैंपल लेकर शिमला लैब में भेज दिए हैं। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद यदि नमक के बीच में रेत पाया गया तो नमक कंपनी पर कार्रवाई करते हुए कंपनी को जुर्माना किया जाएगा और उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाई जाएगी। उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि इस प्रकार की कोई भी समस्या आए तो वह खाद्य आपूर्ति विभाग में शिकायत कर सकते हैं ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें