फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भाषण स्पर्धा में बाल पाठशाला बिलासपुर रहा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर स्कूल में अंडर-19 की जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता संपन्न
विज्ञापन

-तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 29 स्कूलों के 360 विद्यार्थियों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चांदपुर में अंडर-19 छात्र-छात्रा वर्ग की तीन दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 29 स्कूलों के करीब 360 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने एकलगान, समूहगान, गीतिका, संस्कृत श्लोक, भाषण, लोकनृत्य, शास्त्रीय संगीत सहित अन्य गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता की संयोजक रेखा शर्मा ने बताया कि छात्रों की भाषण स्पर्धा में बाल पाठशाला बिलासपुर ने पहला, चांदपुर ने दूसरा और कलोल ने तीसरा स्थान हासिल किया। लोक संगीत में भराड़ी स्कूल ने पहला, शिवा गुरुकुल झंडूता ने दूसरा और ग्लोरी पब्लिक स्कूल बिलासपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। शास्त्रीय संगीत में एबीपीएस बागा ने पहला और झंडूता स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। संस्कृत गीतिका में चांदपुर ने पहला, भराड़ी ने दूसरा और बरमाणा ने तीसरा स्थान हासिल किया। संस्कृत श्लोक में बाल पाठशाला बिलासपुर ने पहला, चांदपुर स्कूल ने दूसरा और मिनर्वा पब्लिक स्कूल घुमारवीं ने तीसरा स्थान हासिल किया। समूह गान में बाल पाठशाला ने पहला और पंजगाईं ने दूसरा स्थान हासिल किया। वन एक्ट प्ले में राधा-कृष्णा स्कूल घंडालवीं ने पहला स्थान हासिल किया। वाद्य यंत्र में कंदरौर ने पहला और भराड़ी स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। लोकनृत्य में पंजगाईं स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं की भाषण स्पर्धा में कन्या पाठशाला बिलासपुर ने पहला, कंदरौर ने दूसरा और ग्लोरी पब्लिक स्कूल बिलासपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। लोक संगीत में कन्या पाठशाला बिलासपुर ने पहला, ग्लोरी पब्लिक स्कूल ने दूसरा और एबीपीएस बागा ने तीसरा स्थान हासिल किया। शास्त्रीय संगीत में कन्या पाठशाला बिलासपुर ने पहला, एबीपीएस बागा ने दूसरा और शिवा गुरुकुल झंडूता ने तीसरा स्थान हासिल किया। संस्कृत गीतिका में बैहल ने पहला, बरमाणा, कोठीपुरा ने संयुक्त रूप से दूसरा और झंडूता ने तीसरा स्थान हासिल किया। संस्कृत श्लोक में झंडूता ने पहला, कोठीपुरा ने दूसरा और बरमाणा ने तीसरा स्थान हासिल किया। समूह गान में कन्या पाठशाला बिलासपुर ने पहला, ग्लोरी पब्लिक स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। वन एक्ट प्ले में घागस ने पहला और कंदरौर स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। वाद्य यंत्र में कन्या पाठशाला बिलासपुर ने पहला स्थान हासिल किया। लोकनृत्य में कन्या पाठशाला बिलासपुर ने पहला और रघुनाथपुरा ने दूसरा स्थान हासिल किया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब घागस स्कूल की साक्षी ने हासिल किया। समारोह का समापन उच्च शिक्षा उपनिदेशक जोगिंदर सिंह राव ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य शशि पाल चौहान ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर स्थानीय पाठशाला का स्टाफ सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें