फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: आजादी के 80वें वर्ष में बिलासपुर ने वीरों को किया याद

विज्ञापन
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में प्रस्तुति देती युवतियां। स्रोत: डीपीआरओ
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष ने बिलासपुर में जिला स्तरीय समारोह में फहराया राष्ट्रीय ध्वज, मार्च पास्ट की ली सलामी
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी और वीर सैनिकों के परिजनों को किया सम्मानित, विद्यार्थियों ने दी देशभक्ति की प्रस्तुतियां
बिलासपुर के वीरों के स्वतंत्रता आंदोलन और सीमाओं की रक्षा में योगदान को किया याद
शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि के बाद रुद्राक्ष का पौधा रोपकर दिया राष्ट्रप्रेम और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
पठानिया ने कहा, भारत के साथ हिमाचल ने भी तय की विकास की लंबी यात्रा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में बिलासपुर में आयोजित किया गया। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस, होमगार्ड तथा एनसीसी की टुकड़ियों के भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया।
समारोह में पठानिया ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान के कारण ही देश को आजादी मिली है। उनका बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। स्वतंत्रता दिवस उन वीर सपूतों को याद करने का अवसर है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर कर दिया। युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और इसके वास्तविक मूल्य से अवगत करवाना जरूरी है।
विज्ञापन

पठानिया ने बिलासपुर के वीर सैनिकों के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के साथ-साथ आजादी के बाद देश की सीमाओं की सुरक्षा में भी जिले के वीरों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने शहीद सैनिकों और उनके परिजनों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी परिवार से संबंधित प्रेम देवी की मौजूदगी का भी उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के 79 वर्ष पूरे हो चुके हैं और देश 80वें स्वतंत्रता दिवस में प्रवेश कर रहा है। इस दौरान भारत के साथ हिमाचल प्रदेश ने भी विकास की लंबी यात्रा तय की है। उन्होंने प्रदेश के विकास में डॉ. वाईएस परमार, ठाकुर रामलाल, शांता कुमार, वीरभद्र सिंह, प्रो. प्रेम कुमार धूमल, जयराम ठाकुर और वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सहित विभिन्न सरकारों और मुख्यमंत्रियों के योगदान का उल्लेख किया।
इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने चंगर स्थित शहीद स्मारक पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में रुद्राक्ष का पौधा रोपित कर आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
समारोह में डीएवी स्कूल बिलासपुर, पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सीबीएसई बिलासपुर, राजकीय डिग्री कॉलेज बिलासपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला एचपी बोर्ड बिलासपुर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जगातखाना के विद्यार्थियों ने देशभक्ति समूह गान, गीत, नशामुक्ति आधारित प्रस्तुति, सामूहिक नृत्य और पहाड़ी नाटी डाली।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक रणधीर शर्मा, जीतराम कटवाल, त्रिलोक जमवाल, पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, तिलक राज शर्मा, डॉ. वीरू राम किशोर, उपायुक्त राहुल कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्वतंत्रता सेनानी परिवारजन और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में प्रस्तुति देती युवतियां। स्रोत: डीपीआरओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें