फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घर तिरंगा लगाने के लिए बिलासपुर पहुंचे 1.10 लाख तिरंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा फहराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके तहत जिले में 1.10 लाख तिरंगे पहुंच गए हैं। वहीं अगर आवश्यक हुआ तो और तिरंगे पहुंचाए जाएंगे।
इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए उपमंडल स्तर पर कमेटियों का गठन करने के आदेश दिए गए हैं। 13 से 15 अगस्त तक जिला के हर उपमंडल के सभी घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। तिंरगा वितरण की भी उचित व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

उचित मूल्य की दुकान के माध्यम से भी कम कीमत पर तिरंगे का वितरण किया जाएगा। हर घर में तिंरगा फहराने के लिए विभागों व संस्थाओं के माध्यम से भी वितरण किया जाएगा। बताते चलें कि जिले में 1.10 लाख तिरंगे पहुंच चुके हैं। जिला भाषा एवं संस्कृति अधिकारी रेवती सैनी ने कहा कि जिला में पहुंचे झंडों का वितरण उपमंडल स्तर पर शुरू कर दिया गया है।
श्री नयनादेवी जी विधानसभा क्षेत्र को 15 हजार झंडे और सदर को 30 हजार झंडे वितरित किए गए हैं। घुमारवीं और झंडूता को अभी झंडे भेजे जाने हैं। 5 अगस्त को दोनों विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम है।
विज्ञापन

इसके बाद ही यहां पर झंडे वितरित होंगे। वहीं भाजपा ने अमृत महोत्सव पर अपने पदाधिकारियों को फेसबुक और व्हाटसऐप डीपी बदलने के लिए कहा है। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर तिरंगा लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें