फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर महाविद्यालय की पुरुष वर्ग की कुश्ती टीम ने जीते स्वर्ण , कांस्य पदक

Mon, 06 Oct 2025 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
दौलतपुर महाविद्यालय में आयोजित  अंतर  कुश्ती प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर बिलासपुर
विज्ञापन
दौलतपुर कॉलेज में हुई अंतर कुश्ती प्रतियोगिता
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंधन ने कुश्ती टीम को दी बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर की पुरुष वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता टीम ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से अंतर महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण और कांस्य पदक जीते हैं। दौलतपुर महाविद्यालय ऊना में हुई दिवसीय प्रतियोगिता में 30 महाविद्यालयों के 137 प्रतिभागियों ने भाग लेकर दमखम दिखाया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के 7 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें कार्तिकेय ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि अभय ठाकुर ने 61 किलोग्राम भार वर्ग, हरप्रीत सिंह ने 79 किलोग्राम भार वर्ग और भानु प्रताप सिंह ने 74 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर महाविद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने बताया कि कुश्ती प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग टीम ने महाविद्यालय का नाम रोशन कर हमें गौरवान्वित किया है। महाविद्यालय पहुंचने पर टीम का भव्य स्वागत किया और उन्हें मालाएं पहनाकर मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। टीम के साथ गए टीम प्रभारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि यह महाविद्यालय के लिए खुशी और गौरव का विषय है कि हमारी टीम ने लगभग 30 महाविद्यालय की टीमों के साथ भाग लेकर एक स्वर्ण पदक और तीन कांस्य पदक हासिल किए हैं। इस अवसर पर बीवाेक विभाग के समन्वयक डॉ. सुरजीत, प्रो. रंजीत, एनसीसी प्रभारी प्रो. श्रवण, कॅरिअर काउसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल की समन्वयक डॉ. नम्रता, बीबीए विभाग के समन्वयक डॉ. भूपेंद्र जसवाल, टीम इंचार्ज डॉ. राकेश कुमार, बीसीए विभाग के समन्वयक प्रोफेसर अश्विनी चंदेल और फिजिकल एजुकेशन विभाग के सहायक संजीव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें