फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज पहली पसंद, दाखिले के लिए सबसे अधिक 753 आवेदन

विज्ञापन
बिलासपुर महाविद्यालय। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीबिलासपुर। जिले के महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 30 जून से शुरू हो गई है। कॉलेजों में 6 जुलाई तक 1,306 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। जुखाला, घंडालवीं, श्री नयना देवी जी और झंडूता कॉलेज में 50 से भी कम अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। अभ्यर्थी आठ जुलाई तक दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में अभी तक 753, घुमारवीं में 465, श्री नयना देवी जी में 15, जुखाला में 25, झंडूता में 31 और घंडालवीं में 17 छात्र-छात्राओं ने दाखिले के लिए आवेदन किए। कॉलेजों में अभ्यर्थी आठ जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए पहली काउंसलिंग 10 जुलाई को होगी। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन पर स्वीकृत फॉर्म की कॉपी और जरूरी दस्तावेज के साथ महाविद्यालय में स्वयं उपस्थित होना होगा। जो भी छात्र पहली काउंसलिंग के बाद प्रवेश के लिए योग्य होंगे, उन्हें अपनी फीस जमा करने के लिए 11 जुलाई तक का समय दिया जाएगा। फीस ऑनलाइन ही भरी जाएगी। यदि किसी विभाग या विषय में सीटें खाली रह जाती है तो उस स्थिति में दूसरी काउंसिलिंग प्रक्रिया 12 जुलाई को होगी और उन विद्यार्थियों को अपना एडमिशन सुनिश्चित करने के लिए 14 जुलाई तक फीस जमा करनी होगी। जो भी विद्यार्थी अपनी फीस समय पर जमा नहीं करेंगे, उनका एडमिशन निरस्त माना जाएगा। इच्छुक विद्यार्थी महाविद्यालयों की वेबसाइट पर प्रवेश संबंधी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें