जहाज में पैदा हुए बच्चे की क्या होगी नागरिकता
- फोटो : iStock
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कांकेर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिलासपुर से भोपाल के लिए विमान सेवा को हरी झंडी दिखाई। चकरभाठा स्थित बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने वर्चुअल रूप से बिलासपुर-भोपाल फ्लाइट सेवा का शुभारंभ किया। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में लाभार्थियों को गोधन न्याय योजना के तहत 15.37 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए।
बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से भरी उड़ान
केंद्र द्वारा संचालित एलायंस एयर ने रविवार को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और मध्यप्रदेश के भोपाल के बीच एक उड़ान शुरू की जो सप्ताह में चार दिन चलेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस उड़ान का शुभारंभ किया। एलायंस एयर ने राजधानी रायपुर से करीब 125 किलोमीटर दूर बिलासपुर के बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से उड़ान भरी।
सप्ताह में चार दिन संचालित होगी सेवा
बिलासपुर कलेक्टर सारांश मित्तर ने बताया, ''एलायंस एयर के एटीआर 72 विमान ने रविवार की सुबह 11.35 बजे बिलासपुर से 50 यात्रियों के साथ भोपाल के लिए उड़ान भरी। यह सप्ताह में चार दिन (रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार) संचालित की जाएगी।''
उन्होंने कहा कि बिलासपुर एयरपोर्ट पर विमानन सेवाएं पिछले साल 1 मार्च को शुरू हुईं, जिसमें जबलपुर और प्रयागराज के रास्ते शहर को दिल्ली से जोड़ने वाली दो फ्लाइटें थीं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्या कहा
इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघले ने कहा कि साढ़े तीन साल पहले केवल रायपुर से ही उड़ान सेवाओं का गंतव्य था लेकिन अब ऐसी सेवाएं जगदलपुर (बस्तर जिला) और बिलासपुर में भी उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि बिलासपुर-भोपाल घरेलू एयरलाइन सेवा विशेष रूप से राज्य के उत्तरी हिस्से के लोगों के लिए फायदेमंद होगी।
बघेल ने कहा कि हम राज्य में हवाई सेवाओं को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। 43 करोड़ रुपये की लागत से अंबिकापुर एयरपोर्ट के रनवे का विस्तार किया जा रहा है जबकि कोरबा में कॉमर्शियल एयरपोर्ट स्थापित करने की परियोजना पर काम चल रहा है। इसके अलावा कोरिया जिले में हवाई पट्टी विकसित करने की योजना पर भी काम चल रहा है।