फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बास्केटबाल प्रतियोगिता में बिलासपुर, बरमाणा की टीम बनी विजेता

Sun, 30 Nov 2025 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर स्कूल में आयोजित बास्केटबाल खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित करते हुए। स्
विज्ञापन
बिलासपुर स्कूल में बास्केटबाल खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला बिलासपुर में एक दिवसीय जिला स्तरीय पुरुष और महिला वर्ग की बास्केटबाल खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें जिले से 10 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर डीसी बिलासपुर राहुल कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं और बधाई दी। इस प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में बिलासपुर की टीम विजेता और घुमारवीं की टीम उपविजेता रही। महिला वर्ग में बरमाणा की टीम विजेता और दधोल की टीम उपविजेता रही। समापन समारोह में विभोर शर्मा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सचिव बास्केटबाल राजकुमार राणा, एडिशनल एडवोकेट जनरल तेजस्वी शर्मा, प्रधानाचार्य श्याम लाल, उप प्रधानाचार्य मंजू राणा, बास्केटबाल चेयरमैन डॉ. प्रियंका शर्मा, सेवानिवृत्त डीएसओ श्याम लाल कौंडल आदि उपस्थित रहे।

बिलासपुर स्कूल में आयोजित बास्केटबाल खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित करते हुए। स्

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें