शाहतलाई (बिलासपुर)। पुलिस थाना तलाई की टीम ने एक कार से 60 देसी शराब की बोतलें बरामद की हैं। मामले में दो व्यक्तियों को पकड़ा गया है। पुलिस की ओर से मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम रात के समय बछरेटू की ओर गश्त कर रही थी। बछरेटू से करीब 300 मीटर पीछे से एक कार तलाई की तरफ आ रही थी। पुलिस ने कार को रोका, जिसमें चालक सहित एक और व्यक्ति मौजूद था। तलाशी के दौरान कार की डिक्की से पांच देसी शराब की पेटियां (60) बोतलें बरामद की गईं। आरोपियों की पहचान मनोज कुमार निवासी धमाणी डाकघर रोपड़ी तहसील बड़सर जिला हमीरपुर और संजय कुमार निवासी गांव माकड़ा डाकघर करलोटी तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने की है।