फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कार की टक्कर से बाइक चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। घुमारवीं के सेऊ के पास तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक करते वक्त बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक घायल हो गया। पुलिस ने बाइक चालक के बयान पर मामला दर्ज कर कर लिया है।
विज्ञापन

सुनील कुमार गांव दधोल कलां, डाकघर दधोल, तहसील घुमारवीं ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम को वह बाइक से घर जा रहा था। जब वह सेऊ के पास जा रहा था तो निहारी की तरफ से ट्रक चालक अपनी साइड से ट्रक लेकर आ रहा था। तभी उस ट्रक को पीछे से तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक किया। इसके कारण कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस कारण वह सड़क पर गिर गया और काफी चोट लग गईं। एक व्यक्ति उसे कार में बैठाकर घुमारवीं अस्पताल ले आया। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें