फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ने मां नयनादेवी के किए दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। नगर परिषद श्री नयनादेवी की नवनियुक्त अध्यक्ष दिशा शर्मा और उपाध्यक्ष भरत शर्मा ने ढोल-नगांड़ों के साथ नगर की परिक्रमा की। इसके बाद उन्होंने मां श्री नयना देवी जी के मंदिर में माथा टेका।
विज्ञापन

दिशा शर्मा ने कहा कि सभी पार्षदों के साथ मिलकर नयना देवी के विकास के लिए कार्य करेंगी। तीन साल का कार्यकाल पूरा होने को है लेकिन कोई खास विकास कार्य नहीं हुए हैं। ऐसे में लोगों का रोष बढ़ता जा रहा है। पूर्व अध्यक्ष ने क्या किया इस पर किसी को कुछ बताने की जरूरत नहीं है। अब सभी पार्षदों का उन्हें विश्वास हासिल हुआ है तो वो निश्चित रूप से सभी के साथ मिलकर काम करेंगी। इस मौके पर मंदिर न्यास ने दोनों नए पदाधिकारियों के साथ पार्षद प्रवीण कुमार, मीरा देवी और रीता देवी को माता की चुनरी भेंट की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें