फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: डिवाइडर से टकराई बाइक,युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- बैहनाजट्टा में किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर हुआ हादसा
विज्ञापन

- हादसे में पीछे बैठी महिला भी घायल, एम्स में कराया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता थाना क्षेत्र के बैहनाजट्टा में किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। महिला का उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।
विज्ञापन

हादसा बुधवार शाम को हुआ। पुलिस को दिए बयान में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि शाम के समय मंडी भराड़ी से भगेड़ की ओर से जा रही एक तेज रफ्तार बाइक बैहनाजट्टा में हनुमान मंदिर के पास फोरलेन के डिवाइडर से टकरा गई। पीछे बैठी महिला और बाइक चला रहा युवक हादसे में बुरी तरह से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने एक निजी कार से दोनों को एम्स पहुंचाया। वहां युवक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान सौरभ शर्मा (23) निवासी गांव ठाण डाकघर बरोटी तहसील सुंदरनगर जिला मंडी के रूप में हुई है। घायल महिला की पहचान सीमा निवासी बलोह जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार महिला अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें