फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटोली में सतलुज में गिरी बाइक, चालक घायल

Mon, 19 Dec 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
विज्ञापन
bike accident - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ग्राम पंचायत मल्यावर के गांव भटोली में एक बाइक सवार रविवार रात्रि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से नियंत्रण खोकर 200 फुट नीचे सतलुज नदी में गिर गया। गनीमत रही की युवक पहाड़ी में उगी झाड़ियों में फंस गया। हादसे में उसे चोटें आई हैं। मगर बाइक और सिर में पहना हेलमेट सतलुज नदी में बह गए हैैं। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भटोली की वार्ड-पांच सदस्य रत्नी देवी ने बताया की वह किसी कार्य से कहीं जा रही थी। मगर इसी दौरान उसे सुबह पहाड़ी से किसी के चिल्लाने की आवाजें सुनाईं दी। महिला ने बताया कि वह राजेश सोनी, राकेश कुमार को साथ लेकर घटना स्थल पर पहुचीं। तो वहां झाड़ियों में एक युवक को घायल अवस्था में पाया।

युवक को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। घायल बाइक सवार की पहचान मनोज कुमार पुत्र नंदलाल निवासी बैहना-जट्टा के रूप में हुई है। वह फोरलेन कंपनी में कार्य करता है। घायल के परिजन, पुलिस और फोरलेन अधिकारियों को सूचित कर दिया गया था।
विज्ञापन


वहीं सतलुज नदी में गिरी बाइक और हेलमेट को भी निकाला लिया गया है। राजेश सोनी, राकेश कुमार, पंचायत सदस्य रत्नी देवी ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि उपरोक्त मोड़ को जहां यह घटना घटी को और चौड़ा किया जाए।

ताकि आने वाले समय में ऐसी दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक के घायल होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें