फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर भारतीय के लिए डॉ. मनमोहन सिंह का बड़ा योगदान : धर्माणी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री ने अपने सभी आधिकारिक कार्यक्रम किए रद्द
विज्ञापन

घुमारवीं में मंत्री सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर मंत्री राजेश धर्माणी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ घुमारवीं में उन्हें श्रद्धांजलि दी। मंत्री शुक्रवार को अपने सभी आधिकारिक कार्यक्रम भी डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के चलते रद्द किए।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि हर भारतीय के लिए डॉ. मनमोहन सिंह का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि वोट के अधिकार के बाद हमारे पास सबसे बड़ा अधिकार सूचना का अधिकार है जिसे डॉ. मनमोहन सिंह ने शुरू किया। ऐसे कार्यों से उन्होंने देश के हर व्यक्ति को सशक्त किया। हमेशा बड़ी सोच रखकर देश का प्रतिनिधित्व किया। धर्माणी ने कहा कि न्यूक्लियर डील के मामले में तो सरकार के अस्तित्व पर खतरा मंडरा गया था। उस समय डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा था कि उनके लिए देश पहले है और देश को इसकी आवश्यकता है। इस डील को करके उन्होंने साहस का परिचय दिया था। इसमें जनता ने भी उनका साथ दिया था। डॉ. मनमोहन को सत्ता के साथ कभी मोह नहीं रहा। एक बार तो उन्होंने राहुल गांधी का नाम प्रधानमंत्री के लिए प्रस्तावित कर दिया था। लेकिन राहुल गांधी ने कहा कि देश डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व की आवश्यकता है और सभी उनके मार्गदर्शन में कार्य करेंगे। धर्माणी ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह बहुत बड़े अर्थशास्त्री रहे हैं। उनकी बदौलत आज भारत की अर्थव्यवस्था अच्छी है। इस अर्थव्यवस्था की नींव उन्होंने ही रखी। सदियों में ऐसे लोग पैदा होते हैं। सदियों तक उन्हें याद किया जाएगा। भारत को उन्होंने एक नई दिशा दी है। इस मौके पर नगर परिषद उपाध्यक्ष श्याम, राजीव शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें