फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार संघ की बड़ी कार्रवाई : पेशे की गरिमा भंग करने पर चार अधिवक्ता दंडित

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन नंबर के लिए प्रस्तावित लीड
विज्ञापन


दो अधिवक्ता निष्कासित, दो को छह माह के लिए किया गया निलंबित
हिमाचल बार काउंसिल को भेजी जाएगी अधिवक्ताओं पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला बार एसोसिएशन बिलासपुर ने वकालत पेशे की गरिमा और अनुशासन भंग करने पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अधिवक्ताओं को सदस्यता से निष्कासित कर दिया है, जबकि दो अन्य अधिवक्ताओं को छह माह के लिए निलंबित किया गया है। यह निर्णय गुरुवार को बार संघ की विशेष बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।
बैठक का आयोजन बार एसोसिएशन के प्रधान श्यामलाल ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ता सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का एजेंडा 16 जुलाई को प्राप्त एक शिकायती पत्र था, जिसमें अधिवक्ता अंकु गौतम और रोहित शर्मा के व्यवहार को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए थे। बैठक में शिकायती पत्र पर विस्तार से चर्चा की गई और उपलब्ध तथ्यों व पूर्व में दर्ज शिकायतों के आधार पर निष्कर्ष निकाला गया कि अंकु गौतम और रोहित शर्मा की गतिविधियां न केवल बार संघ की मर्यादा के खिलाफ थीं, बल्कि वकालत पेशे के मूल सिद्धांतों का भी उल्लंघन करती हैं। संघ ने दोनों अधिवक्ताओं को तत्काल प्रभाव से बार की सदस्यता से निष्कासित कर दिया। वहीं अधिवक्ता अनुज गौतम और यश शर्मा को भी अनुशासनहीन और पेशे विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाया गया। हालांकि उनकी भूमिका अपेक्षाकृत कम पाई गई, जिस पर विचार करते हुए बार संघ ने उन्हें छह माह की अवधि के लिए सदस्यता से निलंबित करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के प्रेस सचिव अधिवक्ता पंकज वर्मा ने कहा कि बैठक में यह भी तय किया गया कि इन चारों अधिवक्ताओं के खिलाफ की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल को भेजी जाएगी, ताकि नियमानुसार आगे की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जा सके। बार संघ ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी वकालत पेशे की गरिमा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अधिवक्ता के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें