फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: केंद्रीय छात्र परिषद झंडूता की प्रधान बनीं भव्या

विज्ञापन
विज्ञापन
- सत्र 2024-25 के लिए हुआ कार्यकारिणी का गठन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय झंडूता में रविवार को केंद्रीय छात्र परिषद की कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा भव्या को प्रधान नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

सत्र 2024-25 के लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों पर आधारित मापदंडों के अनुसार कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें तृतीय वर्ष की साक्षी को उपप्रधान, बीकॉम प्रथम वर्ष की अंकिता को सचिव और बीएससी प्रथम वर्ष की तनवी शर्मा को सह सचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा कक्षा प्रतिनिधि के रूप में इशिता कुमारी, अनुराधा, तारा रानी को प्रथम वर्ष, साक्षी, पलक, सुरेंद्र कुमार को द्वितीय वर्ष, शीतल, कशिश, कनिका को तृतीय वर्ष के तीनों संकायों के रूप में चुना गया। इसके साथ ही कार्यकारिणी में कक्षा और विभागीय प्रतिनिधियों के अतिरिक्त सांस्कृतिक समिति से शिखा, तानिया, रोवर्स एंड रेंजर्स से चंदन, सानिया, खेलकूद से अंकिता, शशि कुमार, एनएसएस से श्रद्धा, गौरव और रेड रिबन क्लब से दीया, सृजन क्लब से भावना शर्मा और इको क्लब से अंजना शर्मा को प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. बिहारी लाल ने कहा कि कार्यकारिणी को शीघ्र ही प्राचार्य की ओर से शपथ दिलवाई जाएगी। प्राचार्य प्रो. सतीश चंदेल ने सभी प्रतिनिधियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें