फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भल्लू टीम ने तलाई बाबा बालक नाथ टीम को 38 रनों से दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ जी की तपोभूमि शाहतलाई में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन भल्लू टीम और तलाई बाबा बालक नाथ टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें भल्लू टीम ने तलाई बाबा बालक नाथ टीम को 38 रनों से मात दी।
विज्ञापन

भल्लू टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 12 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए। इसमें अमन ने नाबाद 35 और हर्ष ने 22 रन का योगदान दिया। तलाई टीम के गेंदबाज विकास और हर्ष ने तीन-तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तलाई बाबा बालक नाथ टीम को भल्लू टीम के गेंदबाजों ने बांध कर रख दिया। तलाई टीम 12 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर केवल 97 रन ही बना सकी। इसमें सुरेश ने 28, मीतू ने 19 और वरुण ने 14 रन का योगदान दिया। भल्लू टीम की ओर से काका ने तीन और अभिषेक ने दो विकेट हासिल किए। भल्लू टीम के अमन को 35 रन की नाबाद पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें