बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय झंडूता में 25 दिसंबर को अभिभावक-अध्यापक संघ की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
प्राचार्य प्रो. अंजुबाला ने बताया कि 18 दिसंबर को रखी गई बैठक कोरम पूरा न होने के कारण स्थगित कर दी गई थी। अब 25 दिसंबर को बैठक रखी गई है। सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि सुबह 11:30 बजे तक सभी अभिभावक महाविद्यालय पहुंच जाएं। साथ ही अपना पहचान पत्र और विद्यार्थी का महाविद्यालय का पहचान पत्र साथ में लाएं।