फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भल्लू रयाणा सिंचाई योजना बनकर तैयार

Sun, 18 Jan 2026 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के किसानों को मिलेगी बड़ी राहत
विज्ञापन

किसानों की मांग पर आंशिक रूप से शुरू हुई सिंचाई

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता उपमंडल के बरठीं क्षेत्र में लंबे समय से प्रतीक्षित भल्लू रयाणा सिंचाई योजना अब पूरी तरह बनकर तैयार हो गई है। लगभग 2 करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह महत्वाकांक्षी योजना क्षेत्र के सैकड़ों किसानों के लिए राहत लेकर आई है।
जल शक्ति विभाग झंडूता के अधिशासी अभियंता सतीश शर्मा ने बताया कि यह परियोजना नाबार्ड योजना के तहत स्वीकृत हुई थी। योजना का अधिकांश काम पिछले वर्ष पूरा हो चुका था, लेकिन कुछ तकनीकी कमियों के कारण इसे पूरी तरह संचालित नहीं किया जा सका। विभाग ने हाल ही में इन कमियों को दूर कर लिया है। योजना का 25 प्रतिशत हिस्सा चालू है। जल्द ही योजना को पूर्ण क्षमता से संचालित किया जाएगा। योजना के पूर्ण संचालन के बाद इसका औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। इस योजना से क्षेत्र की खेती योग्य भूमि को नियमित सिंचाई सुविधा मिलेगी। इससे न केवल फसल उत्पादन में बढ़ोतरी होगी, बल्कि किसानों की आय में भी सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों और ग्रामीणों ने योजना के पूरा होने पर संतोष जताते हुए कहा कि अब उन्हें बारिश पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
नियमित सिंचाई से फसल की उत्पादकता और लाभ दोनों बढ़ेंगे। यह योजना उन किसानों के लिए विशेष लाभकारी होगी, जिनकी जमीन अब तक सिंचाई के अभाव में अनुपजाऊ पड़ी रहती थी। यह योजना क्षेत्र में कृषि विकास का मील का पत्थर साबित होगी। इससे पलायन कम होगा।। किसानों को खेती के लिए नियमित जल स्रोत मिलेगा। यह योजना लंबे समय तक कृषि उत्पादन और ग्रामीण आय को स्थिर बनाएगी। फसल सिंचाई के लिए समय पर पानी उपलब्ध होगा। खेती योग्य भूमि का पूर्ण उपयोग होगा। किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें