अल्फा स्कूल बरठीं में भल्लू बस हादसे में जान गवाने वालों को श्रद्धांजलि देते स्कूल स्टाफ सदस्य
हादसे में स्कूल के दो बच्चे और चार अभिभावकों की मौत
ल प्रबंधन ने घोषित किया एक दिन शोक अवकाश
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। भल्लू में हुई बस दुर्घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। इस हादसे में अल्फा स्कूल बरठीं के दो बच्चे और चार अभिभावकों ने अपनी जान गवाईं। विद्यालय में इस हृदय विदारक घटना के चलते एक दिन का शोक अवकाश घोषित किया गया है।
इस हादसे में अल्फा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बरठीं के दो नन्हे छात्र नक्ष (कक्षा 3) और आरव (यूकेजी) उनकी मां अंजना और ताई कमलेश की मौत हो गई। यह सब एक ही परिवार के सदस्य थे। इसी परिवार के दो बच्चे शौर्य व आरुषि सुरक्षित निकाले गए। इस दुर्घटना में पाठशाला में पढ़ रहे बच्चों के दो अन्य अभिभावक गांव छत से नरेंद्र शर्मा और गांव कच्यूट से सोनू की भी मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में गहरा शोक फैल गया है। प्रधानाचार्य टीडी शर्मा, प्रशासनिक प्रधानाचार्य रचना कुमारी और सभी अध्यापकों ने विद्यालय में मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के घर जाकर सांत्वना दी। प्रधानाचार्य शर्मा ने कहा कि नक्ष और आरव दोनों ही पढ़ाई और अन्य गतिविधियों में प्रतिभाशाली व अनुशासित बच्चे थे।