फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नगर परिषद घुमारवीं के मतदाता तैयार, प्रारूप मतदाता सूची जारी

Wed, 08 Oct 2025 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका निर्वाचन नियम, 2015 के तहत तैयार की गई है सूची
विज्ञापन

नाम जोड़ने, हटाने, किसी प्रविष्टि में सुधार कराने के लिए 17 अक्तूबर तक दें आपत्ति

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के मतदाताओं के लिए प्रारूप मतदाता सूची जारी कर दी गई है। यह सूची हिमाचल प्रदेश नगर पालिका निर्वाचन नियम, 2015 के तहत तैयार की गई है। नगर परिषद के तहत आने वाले नौ वार्डों के मतदाता अब अपने नाम की पुष्टि कर सकते हैं।
विज्ञापन

एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची की प्रति निरीक्षण के लिए कार्यालय समय में एसडीएम घुमारवीं, संबंधित नगर पालिका कार्यालय में उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि जिन नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम जोड़ने, हटाने या किसी प्रविष्टि में सुधार करवाने की आवश्यकता हो, वे 17 अक्तूबर तक निर्धारित प्रपत्र संख्या 4, 5 या 6 में दावा या आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। तहसीलदार घुमारवीं शिवानी भारद्वाज को पुनरीक्षण प्राधिकारी नियुक्त किया गया है। वह प्राप्त दावों और आपत्तियों की सुनवाई कर 10 दिनों के भीतर निर्णय लेंगी। सुनवाई प्रक्रिया कार्य दिवसों में सुबह 10 से शाम 5:30 बजे तक होगी। पात्र नागरिक अपने आवेदन व्यक्तिगत रूप से अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से या पंजीकृत डाक द्वारा भेज सकते हैं, ताकि आवेदन समय पर कार्यालय में प्राप्त हो सके। एसडीएम ने कहा कि यह प्रक्रिया नगर परिषद घुमारवीं में निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और त्रुटि रहित बनाने के उद्देश्य से की जा रही है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और गलत प्रविष्टियों को समय रहते सुधारा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें