सर्वदलीय भाखड़ा विस्थापित समिति की महासचिव जयकुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उपस्थित सदस
बिलासपुर में समिति ने विभिन्न मांगों को लेकर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सर्वदलीय भाखड़ा विस्थापित समिति की बैठक स्थानीय परिधि गृह बिलासपुर में समिति महासचिव जयकुमार की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान सभी सदस्यों ने निर्णय लिया मुख्यमंत्री के 21 नवंबर को बिलासपुर दौरे के दौरान उनसे मिलकर कर विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
इस दौरान भाखड़ा विस्थापित समिति का एक शिष्टमंडल ज्ञापन सौंप कर उनके सुझाव का आग्रह करेगा। जयकुमार ने कहा कि कुछ माह पूर्व भाखड़ा विस्थापितों का शिष्टमंडल ने शिमला में मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी मांगों के बारे में अवगत कराया था। मुख्यमंत्री ने उनकी सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद आश्वासन दिया था कि वे शीघ्र ही बिलासपुर शहर में आकर विस्थापितों के अतिक्रमण सहित सभी समस्याओं से राहत देंगे। इस बैठक में प्रस्ताव अतिक्रमण के संबंध में सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में हुई चर्चा और उनके निर्णयों पर समिति ने गंभीरता से विचार किया। विशेष रूप से विस्थापितों को बताया गया कि हाईकोर्ट के निर्णय को धर्मशाला के तरलोचन सिंह बनाम अन्य के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्टे लगा दिया है, अब अगले निर्णय तक इस मामले में विराम रहेगा। बैठक में सभी सदस्यों ने बिलासपुर सदर से पूर्व विधायक दिवंगत बाबूराम गौतम और सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक दिवंगत नंद किशोर शर्मा की ओर से भाखड़ा विस्थापितों के हित में किए गए कार्यों का स्मरण करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर ओम प्रकाश गर्ग, मनमोहन भंडारी, राम सिंह, एसआर आजाद, रविंद्र भट्टा, अंशुल पंवार, राजपाल सोनी, रामपाल शर्मा, लेख राम, पुरुषोत्तम शर्मा, कृष्ण लाल ठाकुर, राज टाडू, अशोक सैनी, रामपाल, प्रेम चंद और राजेंद्र शर्मा मौजूद रहे।