फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में हर्षोल्लास से मनाया भाई दूज

Tue, 01 Nov 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
भैया दूज के मौके पर बहन अपने भाई को मिठाई खिलाती हुई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक भाई दूज पर्व बिलासपुर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने मंगलवार सुबह अपने भाइयों की पूजा कर उनके माथे पर तिलक लगाकर ईश्वर से उनकी लंबी आयु की कामना की। लाल तिलक के साथ सजे माथे के साथ भाइयों और सुंदर कपड़ों में सजी बहनों ने मंदिरों में जाकर प्रार्थना की।
विज्ञापन


वहीं, कई बहनों ने अपने ससुराल से मायके पहुंचकर भाईयों को तिलक लगाने के बाद उनका मुंह मीठा करवाया। भाईयों ने भी अपनी बहनों को उपहार भेंट किए।

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष को मनाए जाने वाले इस त्योहार पर जिला भर के मंदिरों में खासी भीड़ उमड़ी। भाई-बहनों ने अपने परिवार सहित आराध्य देव बाबा नाहर सिंह बजिया, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, हनुमान मंदिर और दुर्गा मंदिर में जाकर माथा टेका। बहनों ने अपने भाईयों को मिठाई देने सहित बिलासपुर में प्रसिद्ध पकवान सगौत भी भेंट दी।

बिलासपुर शहर के साथ-साथ श्री नयना देवी, स्वारघाट, जुखाला, बरमाणा, चांदपुर, कंदरौर, भगेड़, घुमारवीं, शाहतलाई, बरठीं, कुठेड़ा और झंडूता आदि क्षेत्रों में भी भाई दूज की धूम रही। इस त्योहार पर मिठाइयों की दुकानों पर भी खासी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन


बिलासपुर में खूब बिकी सगौत : भाई दूज के दिन मिठाइयों के साथ बिलासपुर में प्रसिद्ध पकवान सगौत की भी खूब बिक्री हुई। सगौत की ब्रिकी पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार दो गुणा अधिक रही। सगौत तैयार करने वाले दुकानदार अविनाश कपूर के अनुसार स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहरी जिलों व राज्यों से आने वाले यात्रियों ने इस पकवान को खूब पंसद किया। कई बाहरी यात्री भी पकवान को खरीदकर ले गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें