फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भगेड़ स्कूल में दो विषयों के शिक्षक नहीं, पढ़ाई प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्च से इतिहास और सामाजिक विज्ञान की नियमित कक्षाएं बंद, 300 विद्यार्थियों की पढ़ाई पर असर
विज्ञापन

एसएमसी ने दोनों पदों को शीघ्र भरने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भगेड़ में इतिहास और सामाजिक विज्ञान के शिक्षकों के पद रिक्त होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। मार्च से दोनों विषयों की नियमित कक्षाएं नहीं लग पा रही हैं। स्कूल में करीब 300 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
शिक्षकों की कमी को देखते हुए बीच में अस्थायी व्यवस्था के तहत एक शिक्षक को डेपुटेशन पर स्कूल भेजा गया था। डेपुटेशन की अवधि पूरी होने के बाद शिक्षक के वापस लौटने से दोनों विषयों की पढ़ाई फिर प्रभावित हो गई है। सत्र शुरू होने के बाद से ही विद्यार्थियों को नियमित शिक्षकों का इंतजार है।
विज्ञापन

मार्च और अप्रैल का समय बीतने के बावजूद शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो पाई है। अब विद्यार्थियों की मिड टर्म परीक्षाएं भी नजदीक हैं। ऐसे में लंबे समय से कक्षाएं नहीं लगने के कारण विद्यार्थियों की परीक्षा तैयारियों पर भी असर पड़ने की आशंका है।
स्कूल प्रबंधन समिति और अभिभावकों में इस स्थिति को लेकर रोष है। एसएमसी ने मामले को स्कूल प्रशासन और उच्चाधिकारियों के समक्ष उठाया है। समिति पदाधिकारियों का कहना है कि सत्र की शुरुआत से ही बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम पूरा करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

एसएमसी और अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि भगेड़ स्कूल में इतिहास और सामाजिक विज्ञान के रिक्त पदों को जल्द भरा जाए। उनका कहना है कि विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए विभाग को अस्थायी व्यवस्था के बजाय नियमित शिक्षकों की नियुक्ति करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें