फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सहनाली गांव में मधुमक्खी पालन परियोजना शुरू

Fri, 31 Oct 2025 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
सहनाली गांव में महिलाओं को मुधमक्खी पालन के लिए बक्से देते हुए। संवाद
विज्ञापन
महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया जरिया
विज्ञापन

अल्ट्राटेक सीमेंट बागा ने सीएसआर के तहत शुरू की पहल

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सतत आजीविका को बढ़ावा देने और ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में अल्ट्राटेक सीमेंट बागा ने सराहनीय कदम उठाया है। कंपनी ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत सहनाली गांव में मधुमक्खी पालन (एपीकल्चर) पर आधारित एक पायलट परियोजना शुरू की है।
विज्ञापन

इस परियोजना का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें रोजगार के नए अवसरों से जोड़ना है। परियोजना के पहले चरण में चयनित महिलाओं को 10 बी बॉक्स (मधुमक्खी के छत्ते) वितरित किए गए हैं। इसके साथ ही उन्हें मधुमक्खी पालन की तकनीकी जानकारी और व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को शहद उत्पादन, छत्तों की देखभाल, मौन (मोम) और अन्य उप-उत्पादों के उपयोग व विपणन से जुड़ी जानकारी दी। प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि कैसे नियमित निगरानी और सही वातावरण से मधुमक्खियों के उत्पादकता स्तर को बढ़ाया जा सकता है। प्लांट के यूनिट हेड नितेश निराला ने कहा कि अल्ट्राटेक सीमेंट केवल उद्योग और उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग के विकास के लिए भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि मधुमक्खी पालन की यह पहल महिलाओं को आय के वैकल्पिक साधन प्रदान करेगी, जिससे वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बना सकेंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि मधुमक्खी पालन न केवल महिलाओं के लिए रोजगार का साधन बनेगा, बल्कि यह कृषि क्षेत्र के लिए भी फायदेमंद साबित होगा। मधुमक्खी पालन से फसलों के परागण में सुधार होगा, जिससे कृषि उत्पादन भी बढ़ेगा। यह परियोजना न केवल महिलाओं की आजीविका का साधन बनेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास की दिशा में भी एक सकारात्मक कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें