फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: 482 अभ्यर्थियों ने दी बीएड की प्रवेश परीक्षा, नकल का नहीं कोई मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
दो केंद्रों में हुई परीक्षा, 14 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की ओर से मंगलवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बीएड की प्रवेश परीक्षा ली गई। जिले में 482 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 496 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा में 14 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए जिले में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 बजे तक हुई। परीक्षा के लिए अभ्यर्थी सुबह 9:30 बजे से ही केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। सुबह 10:30 बजे से अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश दिया गया। मेटल डिटेक्टर मशीन से अभ्यर्थियों की जांच की गई। अभ्यर्थी परीक्षा हॉल के अंदर सिर्फ अपना प्रवेश पत्र, पहचानपत्र और पेन ले जा सकते थे। अभ्यर्थियों के बैग, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बाहर रखवाए गए। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में 340 में से 328 और राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में 156 में से 154 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही दाखिले और आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए मेरिट जारी की जाएगी। बिलासपुर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. पीएस कटवाल ने बताया कि बीएड की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। नकल का कोई भी मामला सामने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें