फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: 19.2 ग्राम हेरोइन के साथ तीन कार सवार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट ने तीनों को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
विज्ञापन


हमीरपुर, मंडी और चंबा के हैं आरोपी


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया है। थाना सदर पुलिस की टीम ने मंडी-भराड़ी में सोमवार देर रात नाकेबंदी के दौरान एक कार से 19.2 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। कार सवार तीन युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, वहां से उन्हें शुक्रवार तक रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि सोमवार रात करीब 10.15 बजे पुलिस टीम ने मंडी-भराड़ी में नाकाबंदी की हुई थी। मंडी की ओर से आई एक कार एचपी 01के-7062 को रोककर तलाशी ली गई तो डैशबोर्ड से 19.2 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। कार में जय कुमार पुत्र सुखदेव निवासी घुंडेरा, डाकघर सलूणी जिला चंबा, रोहित लखनपाल पुत्र चुनी लाल निवासी गांव चंदराणा डाकघर घुमारली तहसील बड़सर जिला हमीरपुर और राज कुमार पुत्र राजेंद्र निवासी बल्ह तहसील पधर जिला मंडी सवार थे। तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। एएसपी ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। नशा बेचने और खरीदने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि अगर कहीं पर भी नशा तस्करी या सेवन की सूचना हो, तो तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर सूचित करें। पुलिस की ओर से पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें