शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव खमेड़ा कलां के एक युवक ने अपने ही गांव के युवक पर गाली-गलौज और मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार तलाई थाने के तहत खमेड़ा कलां के निवासी रमेश कुमार ने अपने ही गांव के एक युवक पर लेंटर डालने वाली मशीन के गाडर को उसके ऊपर गिराने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। युवक ने बताया कि वह अपने घर के अंदर था तो पड़ोसी अपने मकान का लेंटर डालने के लिए एक ट्राले में मशीन लेकर आया। उसे पूछा कि हमारी जमीन से सामान ले जाने से पहले पूछ लेना चाहिए था। इस पर पड़ोसी होशियार सिंह ने कहा कि हमें सामान ले जाने दो। लेकिन, इसी बीच खमेड़ा कलां निवासी संजय कुमार जो लिफ्ट मशीन ट्राले से उतार रहा था, गाली गलौच करने लगा।
इतना ही नहीं संजय ने मशीन के गाडर को मेरे ऊपर फेंक दिया। जिस से मैं जान बचाकर भागा। दौड़ते-दौड़ते भी गाडर मेरे हाथ पर गिर गया, जिससे चोटें आई हैं। पुलिस ने रमेश कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घुमारवीं के डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने मामले की पुष्टि की है।