फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएमबी प्रदेश सरकार की 6500 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी करे जारी : युकां

Mon, 17 Feb 2025 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर के परिधि ग्रह में आयोजित बैठक में उपस्थित युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित कार्यकर्ता व पद
विज्ञापन
-जिला युवा कांग्रेस ने राष्ट्रपति को प्रेषित किया ज्ञापन
विज्ञापन

-सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचाने की बनाई रूपरेखा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला युवा कांग्रेस ने बीबीएमबी (भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड) से प्रदेश सरकार को 6500 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी दिलाने के लिए एसी टू डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया। इसके अलावा युकां ने सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर पहुंचाने के लिए रूपरेखा बनाई।
विज्ञापन

इससे पहले युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की बैठक परिधि गृह में हुई, जिसकी अध्यक्षता पूर्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने की। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। बैठक में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा हुई, बैठक में प्रदेश सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के बारे में रूपरेखा तैयार हुई। बैठक के बाद युवाओं का एक प्रतिनिधिमंडल एसी टू डीसी से मिला। युकां ने उनके माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन के माध्यम से मांग उठाई गई कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के पास हिमाचल प्रदेश सरकार की करीब 6500 करोड़ की देनदारी लंबित है। उन्होंने कहा कि 2011 में सर्वोच्च न्यायालय ने प्रदेश सरकार के पक्ष में निर्णय सुनाया था और बीबीएमबी को आदेश जारी किए थे कि जल्द जो भी हिस्सेदारी सरकार की बनती है उसकी अदायगी की जाए। आज तक बोर्ड प्रबंधन के कानों में जूं तक नहीं रेंगी। आशीष ठाकुर ने ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से मांग की है कि वह इस मामले में हस्तक्षेप करें और प्रधानमंत्री को आदेश जारी करें कि बीबीएमबी के पास प्रदेश सरकार की जो हिस्सेदारी लंबित पड़ी है उसे प्रदेश सरकार को जारी किया जाए। इस मौके पर पूर्व प्रदेश सचिव युंका आशीष मेहता, जिला युकां उपाध्यक्ष राहुल ठाकुर, महासचिव रविंद्र परमार, पूर्व उपाध्यक्ष अनिकेत शर्मा, पूर्व जिला महासचिव पंकज ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।

बिलासपुर के परिधि ग्रह में आयोजित बैठक में उपस्थित युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित कार्यकर्ता व पद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें