फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कुठेड़ा बाजार में खड़ी जेसीबी की बैटरी चोरी, देर रात हुई वारदात

Fri, 13 Mar 2026 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़ी थी मशीन
विज्ञापन

जीपीएस अलर्ट से छेड़छाड़ की चालक को आशंका
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच, खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के अंतर्गत कुठेड़ा बाजार क्षेत्र में चोरों ने देर रात चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए एक जेसीबी की बैटरी चोरी कर ली। घटना भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर सड़क किनारे खड़ी जेसीबी मशीन के साथ हुई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार जेसीबी मशीन रोजाना की तरह काम समाप्त होने के बाद कुठेड़ा बाजार के पास सड़क किनारे खड़ी की गई थी। देर रात करीब साढ़े चार बजे के आसपास अज्ञात चोर मौके पर पहुंचे और जेसीबी के बैटरी बॉक्स को खोलकर उसमें लगी बैटरी निकाल ली। बताया जा रहा है कि चोर बड़ी चालाकी से वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि जेसीबी में लगे जीपीएस सिस्टम के माध्यम से चालक के मोबाइल पर रात के समय एक अलर्ट मैसेज आया, जिससे उसे मशीन के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ होने की आशंका हुई। हालांकि रात अधिक होने के कारण चालक तुरंत मौके पर नहीं पहुंच सका। शुक्रवार सुबह जब चालक मौके पर पहुंचा और जेसीबी के बैटरी बॉक्स की जांच की तो बैटरी गायब पाई गई। इसके बाद चालक ने तुरंत इस घटना की जानकारी जेसीबी के मालिक विकास मेहता उर्फ गोल्डी को दी। विकास मेहता स्थानीय स्तर पर ठेकेदारी का कार्य करते हैं और उनकी जेसीबी विभिन्न निर्माण कार्यों में लगी रहती है। बैटरी चोरी होने से उन्हें आर्थिक नुकसान भी हुआ है।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए विकास मेहता ने इसकी शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवा दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि चोरी की इस वारदात में शामिल लोगों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कुछ समय से छोटी-मोटी चोरी की घटनाएं सामने आती रही हैं, जिससे लोगों में चिंता बढ़ रही है। ग्रामीणों और दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि रात के समय गश्त को और सख्त किया जाए, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। डीएसपी विशाल वर्मा ने कहा कि मामले की जांच जारी है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। साथ ही लोगों से भी अपील की गई है कि यदि किसी को इस घटना से संबंधित कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि आरोपियों को जल्द पकड़कर कानून के दायरे में लाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें