फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बैचवाइज 23 शास्त्री अध्यापक चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। शास्त्री भर्ती का बैचवाइज परिणाम शुक्रवार शाम को घोषित किया गया। इसमें जिले के 23 अध्यापकों का चयन हुआ है। शास्त्री अध्यापक लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे थे। शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक सुदर्शन सांख्यान ने लिस्ट जारी कर दी है। परिणाम घोषित होने के बाद अध्यापकों को राहत मिली है।
विज्ञापन

सुदर्शन सांख्यान ने बताया कि चयनित अध्यापकों को 15 दिन में ड्यूटी ज्वाइन करनी होगी। बलदेव राज की पोस्टिंग माध्यमिक स्कूल मिहारे जो रावामपा मरहाणा के अधीन है में हुई है। अनुपमा कुमारी माध्यमिक स्कूल सिल्वीं, विजय कुमार उच्च विद्यालय बल्ह रनौता, रेखा कुमारी रावमापा खरकड़ी, सुमन कुमारी हाई स्कूल चोखणा, रीता देवी मिडल स्कूल तांबरी, सपना कुमारी मिडल स्कूल बटवाड़ा जोकि रावमापा मरहाणा के अधीन है में तैनाती हुई है। इसके अलावा अशोक कुमार मिडल स्कूल पंगवाणा, मनोहर लाल शर्मा मिडल स्कूल नाल, कमल देव मिडल स्कूल स्वाणा, प्रेम लाल मिडल स्कूल सिहड़ा, सुमना देवी मिडल स्कूल जबल्याणा, रीनू कुमारी मिडल स्कूल मेहरन, पार्वती देवी मिडल स्कूल जोल पलाखीं, वंदना कुमारी हाई स्कूल सोलग, रामदेई मिडल स्कूल धामणा, अशोक कुमार मिडल स्कूल बजौरा में तैनात किए गए हैं।
सुदर्शन सांख्यान ने कहा कि सुरेश कुमार शर्मा रावमापा बरड़ीं, प्रवीण कुमार मिडल स्कूल खुलमीं, अंजू शर्मा हाई स्कूल दोलां अंडर रावमापा बस्सी, जसवीर सिंह मिडल स्कूल भुकार जो रावामपा कोसरियां के अधीन है, कमल कृष्ण मिडल स्कूल झुंझनु और सुरेश कुमार हाई स्कूल भगेड़ में तैनात किए गए हैं। सुदर्शन कुमार ने कहा कि सभी विभाग द्वारा जारी दिशानिर्देश के अनुसार जरूरी कागजात के साथ ज्वाइनिंग अधिकारी के पास पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें