फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की पेयजल भंडारण टैंक में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत नाल्टी क्षेत्र में पेयजल भंडारण टैंक में डूबने से 33 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक को बचाने की लोगों ने काफी कोशिश की, लेकिन उसे बचा नहीं सके। भराड़ी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नाल्टी पंचायत के पल्ली गांव का 33 वर्षीय राजेश का रिश्तेदार पंप ऑपरेटर कार्यरत है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे राजेश अपने रिश्तेदार से मिलने पानी के टैंक पर चला गया। वहां पर उसका रिश्तेदार व दो अन्य कर्मचारी पाइपों की मरम्मत का कार्य कर रहे थे। इस दौरान राजेश पानी के टैंक पर बैठ गया। अचानक राजेश का संतुलन बिगड़ा और वह पानी के टैंक में गिर गया। उसका रिश्तेदार रोशन, हेल्पर विद्यासागर और बेलदार पानी के टैंक की तरफ दौड़े। उन्होंने राजेश को बचाने की काफी मशक्कत की, लेकिन कामयाब नहीं हुए। स्थानीय लोग भी इस दौरान मौके पर पहुंच गए। करीब 25 फीट गहरे पानी के टैंक में रस्सा डालकर राजेश को निकाला गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी अश्वनी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें